{"_id":"585b13c04f1c1b8e03e3a8a4","slug":"sri-lanka-17-indian-fishermen-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई सेना ने 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
श्रीलंकाई सेना ने 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
एजेंसी/ रामेश्वरम (तमिलनाडु)
Updated Thu, 22 Dec 2016 05:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई सेना ने बुधवार को अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने की दो अलग-अलग घटनाओं में तमिलनाडु के 17 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मछुआरों में 13 रामेश्वरम के रहने वाले हैं जबकि अन्य पुडुककोट्टाई में जाडाडापट्टिनम के रहने वाले हैं। रामेश्वरम मछुआरे संघ के नेता पी सेसुराजा और एस इमिरेट ने इस बाबत जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी मछुआरों को नेदुनथीवु के नजदीक गिरफ्तार किया गया और उनके तीन नावों को भी जब्त कर लिया गया है। श्रीलंकाई सेना के अधिकारी सभी गिरफ्तार मछुआरों को श्रीलंका में कानागेसांथुराई ले गए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम ने राज्य के मछुआरों को छोड़ने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्रीलंका सरकार को फर्म संदेश भेजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
साथ ही यह भी कहा कि समय समय पर अंतर मंत्री स्तरीय बातचीत और भारत-श्रीलंका मछुआरे स्तर पर बातचीत के बावजूद श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों को गिरफ्तार किया जाना जारी है। मोदी को भेज पत्र में पनीरसेलवन ने कहा कि सात मछुआरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन