फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Spurious drugs seized during raids in Kolkata West Bengal news in hindi

West Bengal: कोलकाता के दवा फर्म पर CDSCO की छापेमारी, 6.6 करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त; हिरासत में मालकिन

Tue, 31 Dec 2024 11:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 31 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जनता की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Spurious drugs seized during raids in Kolkata West Bengal news in hindi
दवा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के एक थोक दवा दुकान के परिसर में 6.6 करोड़ मूल्य की नकली दलाएं जब्त की गईं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और औषधि नियंत्रण निदेशालय की संयुक्त जांच में इसका खुलासा हुआ। इस जांच के दौरान एक महिला की पहचान फर्म की मालकिन के तौर पर की गई। उसे सीडीएससीओ पूर्वी जोन के ड्रग्स इंस्पेक्टर ने हिरासत में ले लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


दवाई फर्म में छापेमारी 
कोलकाता के केयर एंड क्योर फॉर यू फर्म में छापेमारी की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में बड़ी मात्रा में कैंसर रोधी, मधुमेह रोधी और नकली दवाएं जब्त की गई। इन दवाओं में आयरलैंड, तुर्की, अमेरिका और बांग्लादेश समेत कई देशों में निर्मित होने का लेबल लगाया गया। इन दवाओं का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। मंत्रालय ने बताया कि वैध दस्तावेजों की अनुपस्थिति के कारण इन दवाओं को नकली माना जाता है। 
विज्ञापन


करोड़ों रुपये की नकली दवा जब्त
जांच दलों को कई खाली पैकिंग सामग्री भी मिली। जब्त की गई दवाओं की कुल बाजार कीमत 6.60 करोड़ रुपये है। उचित जांच सुनिश्चत करने के लिए दवाओं के नमूने को गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजा गया है। कुछ दवाओं को सीडीएससूओ ने सुरक्षित रख लिया है। अदालत ने गिरफ्तार महिला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जनता की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जांच और जब्ती मौजूदा समय में बाजारों में नकली और घटिया दवांओं की बिक्री को रोकने के लिए सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को रेखांकित करती है।" सीडीएससीओ और राज्य के अधिकारी नकली दवाओ के खतरे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए साथ में काम करना जारी रखेंगे। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed