फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Spraying of TBC to reduce the effect of styrene

स्टाइरीन के असर को कम करने के लिए टीबीसी का छिड़काव, तब हो पाया काबू

Fri, 08 May 2020 05:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 08 May 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
Spraying of TBC to reduce the effect of styrene
गैस के संपर्क में आए व्यक्ति को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : पीटीआई

रासायनिक संयंत्र से निकली जहरीली गैस ने बृहस्पतिवार को आसपास के कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल, सुबह के समय हवा की रफ्तार कुछ ज्यादा ही थी, जिससे यह गैस तेजी से फैला। अधिकारियों का कहना है कि स्टाइरीन का फैलाव हवा की गति पर निर्भर करता है। फिलहाल, इस गैस के प्रभाव को कम करने के लिए 4-टर्ट-ब्यूटाइलकैटेकोल (टीबीसी) जैसे रासायनों का घंटों छिड़काव किया गया, तब जाकर इस पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


विशाखापत्तनम के ज्वाइंट चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्टरीज जे शिव शंकर रेड्डी ने बताया कि स्टाइरीन जैसी गैस को बेअसर करने के लिए टीबीसी जैसे अवरोधक रासायनों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, यह पूरी तरह से स्टाइरीन के प्रभाव को खत्म नहीं कर पाता है, फिर भी यह काफी हद तक असर को कम कर देता है। अधिकारियों ने बताया कि स्टाइरीन गैस पांच किमी के दायरे में इसलिए भी फैल सका, क्योंकि हवा की गति बढ़ने के साथ ही यह तेजी से आगे बढ़ जाता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी पॉलीमर में 350-400 कर्मचारी हैं, मगर अभी सिर्फ सुरक्षा गार्ड, मरम्मत के काम वाले समेत कुछ ही कर्मचारी आए थे।

विज्ञापन
  • प्रशासन ने कहा, घरों में रहें और गीला मास्क पहनें: इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने और मुंह पर गीले कपडे़ का मास्क बनाकर लगाने की सलाह दी है। ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम ने लोगों से यह अपील करते हुए कहा कि सावधानी बरतें और घरों से निकलने की कोशिश न करें। गैस को बेअसर करने के लिए सार्वजनिक जगहों पर पानी का छिड़काव करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed