फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sports Ministry sends names of women players for Padma Awards

तिरंगे का मान बढ़ाने वाली बेटियों को पद्म सम्मान, खेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को भेजे नाम

Wed, 11 Sep 2019 04:31 AM IST
संदीप भट्ट हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 11 Sep 2019 04:31 AM IST
सार

  • खेल की दुनिया में देश का झंडा बुलंद करने वाली बेटियों के लिए आगे आया खेल मंत्रालय
  • मैरी कॉम पद्म विभूषण सिंधू पद्म भूषण के लिए नामांकित
  • मैरी बन सकती हैं पद्म विभूषण पाने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी
  • मनिका बत्रा, विनेश, रानी रामपाल, हरमनप्रीत कौर, ताशी, नुंग्शी मलिक और सुमा शिरूर का नाम पद्म श्री के लिए भेजा

विज्ञापन
Sports Ministry sends names of women players for Padma Awards

विस्तार

खेलों की दुनिया में देश-विदेश में तिरंगे का मान बढ़ाकर गौरव बनने वाली बेटियों को उनका सम्मान दिलाने के लिए खेल मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने देश का गौरव बॉक्सर एमसी मैरी कॉम का नाम देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण और हाल ही में विश्व चैंपियन बनीं पीवी सिंधू का नाम पद्म भूषण के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय को भेजा है।

विज्ञापन


अगर पद्म पुरस्कारों की कमेटी मैरी को इस सम्मान से नवाजती है तो वह यह गौरव पाने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी होंगी। यही नहीं मंत्रालय ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, पहलवान विनेश फोगाट, पर्वतारोही ताशी और नुंग्शी मलिक, हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और ओलंपियन शूटर सुमा शिरूर का नाम पद्म श्री के लिए नामांकित किया है।

विज्ञापन

सचिन के बाद पहली बार पद्म विभूषण का नामांकन

खेलों के इतिहास में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पद्म विभूषण सम्मान मिला है। 2008 में उन्हें पहली बार माउंट एवरेस्ट छूने वाले न्यूजीलैंड के पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी के साथ यह पुरस्कार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन


तब से आज तक खेल मंत्रालय की ओर से किसी भी खिलाड़ी के नाम की सिफारिश पद्म विभूषण के लिए नहीं की गई है। छह बार की विश्व चैंपियन और राज्य सभा सांसद मैरी को 2006 में पद्म श्री और 2013 में पद्म भूषण मिल चुका है, जबकि सिंधू को 2015 में पद्म श्री दिया गया है।

मंत्रालय ने की 11 नामों की सिफारिश

इस बार मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों के लिए 11 नामों की सिफारिश की है। इन महिला खिलाडिय़ों के अलावा एशियाई खेलों में दो बार के पदक विजेता और हाल ही में देश को टोकियो ओलंपिक का कोटा दिलाने वाले तीरंदाज तरुणदीप रॉय के अलावा म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य एमपी गणेश का नाम भी पद्म श्री के लिए भेजा गया है।

बेटे ने उठाया पहले ओलंपिक पदक विजेता को सम्मान दिलाने का बीड़ा

देश को पहला व्यक्तिगत ओलंपिक पदक दिलाने वाले पहलवान केडी जाधव के लिए उनके बेटे रंजीत जाधव ने सम्मान दिलाने का बीड़ा उठाया है। रंजीत ने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में कांस्य जीतने वाले अपने पिता के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण दिए जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने दो साल पहले अपने पिता के लिए पद्म श्री का नामांकन किया था, लेकिन उन्हें यह अवार्ड नहीं मिला। इस बार उन्होंने पद्म भूषण के लिए नामांकन किया है। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट बॉक्सर मनोज कुमार, अर्जुन अवार्डी पहलवान कृपाशंकर पटेल और पैरा एथलीट सुखबीर सिंह ने भी पद्म श्री के लिए नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed