{"_id":"607afa3c8ebc3e8d3b47f8a9","slug":"sports-minister-kiren-rijiju-tests-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : मुसीबत बनी दूसरी लहर, अब खेल मंत्री किरेन रिजिजू हुए संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : मुसीबत बनी दूसरी लहर, अब खेल मंत्री किरेन रिजिजू हुए संक्रमित
Sat, 17 Apr 2021 08:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 17 Apr 2021 08:57 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि हाल फिलहाल में मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपनी कोरोना जांच करवा लें। बता दें कि किरेन रिजिजू असम चुनाव के दौरान कई रैलियां और चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित किया था।
विज्ञापन
किरण रिजिजू
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर देश के लिए मुसीबत बनती जा रही है। केंद्र सरकार के खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खेल मंत्री रिजिजू ने उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।उन्होंने कहा कि हाल फिलहाल में मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपनी कोरोना जांच करवा लें। बता दें कि किरेन रिजिजू असम चुनाव के दौरान कई रैलियां और चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित किया था।
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं लेकिन वह पूरी तरह से फिट महसूस कर रहे हैं। रिजिजू (49 वर्ष) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि कोविड-19 की दोबारा जांच कराने के बाद आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि मैं डाक्टरों की सलाह ले रहा हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जो हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, वे खुद पर नजर रखें, खुद को पृथकवास में रखें और जांच कराएं। शारीरिक रूप से मैं फिट महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
रिजिजू शुक्रवार को टिहरी में 'वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट' के उद्घाटन के लिए उत्तराखंड में थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी इस उद्घाटन समारोह में उनके साथ थे जो हाल में इस संक्रमण से उबरे हैं।
Sports Minister Kiren Rijiju says he has tested positive for COVID-19
— Press Trust of India (@PTI_News) April 17, 2021