{"_id":"60e987cf8ebc3ef84e539ba6","slug":"sports-coach-became-a-predator-nagarajan-sexually-abused-female-players-for-years-on-the-pretext-of-physiotherapy","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रशिक्षक बना दरिंदा: फिजियोथैरेपी के बहाने नागराजन ने सालों तक किया महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खेल प्रशिक्षक बना दरिंदा: फिजियोथैरेपी के बहाने नागराजन ने सालों तक किया महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण
Sat, 10 Jul 2021 05:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:13 PM IST
सार
नागराजन के खिलाफ एक महिला खिलाड़ी ने शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस के पास कई महिलाओं ने आगे आकर गवाही दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
तमिलनाडु के खेल प्रशिक्षक पी नागराजन की दरिंदगी के कई मामलों का राजफाश हुआ है। एक महिला खिलाड़ी के कई साल तक यौन उत्पीड़न करने के मामले में जांच के दौरान कई महिलाओं ने आगे आकर नागराजन के घिनौने कामों की गवाही दी है।
विज्ञापन
चेन्नई पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नागराजन के खिलाफ नई शिकायतें आने के बीच जांच में खुलासा हुआ कि वह महिला खिलाड़ियों का 'फिजियोथैरेपी उपचार' करने के बहाने यौन उत्पीड़न करता था। पुलिस के अनुसार वह महिला खिलाड़ियों को सही से प्रशिक्षित होने पर ही बड़े खेल आयोजनों में भाग ले पाने की बात कहकर उन पर दबाव डालता था और यह कहकर उन्हें बरगलाता था कि उसके फिजियोथैरेपी उपचार से ही उन्हें आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
सात और शिकायतें मिलीं
पुलिस ने बताया कि वह सालों तक इस तरह की हरकतों में लिप्त रहा और उसे यह पक्का भरोसा हो गया कि अभी तक उसके खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की है तो उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। अब नागराजन के खिलाफ यौन अपराधों की सात और शिकायतें मिली हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये शिकायतकर्ता भी मामले में हमारी गवाह होंगी।
विज्ञापन
नागराजन (59) को 19 वर्षीय लड़की की शिकायत के बाद 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। लड़की उसके खिलाफ शिकायत करने वाली पहली खिलाड़ी थी, जिसने कहा कि उसका सालों तक उत्पीड़न किया गया।