फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sports bike collides with a car taking a U-turn, five people including two children killed

Telangana Road Accident: यू-टर्न ले रही कार से भिड़ी स्पोर्ट्स बाइक, दो बच्चों समेत पांच की गई जान

Mon, 11 May 2026 10:30 AM IST
रिया दुबे हैदराबाद, पीटीआई
हैदराबाद, पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Mon, 11 May 2026 10:30 AM IST
सार

तेलंगाना के महबूबनगर जिले में रविवार देर रात स्पोर्ट्स बाइक और कार की टक्कर में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार बाईपास रोड पर यू-टर्न ले रही थी और तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई।

विज्ञापन
Sports bike collides with a car taking a U-turn, five people including two children killed
Road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

तेलंगाना के महबूबनगर जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। महबूबनगर बाईपास रोड पर हुए इस भीषण हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। दुर्घटना एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक और कार की टक्कर से हुई।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार हादसा रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात उस समय हुआ, जब एक कार बाईपास रोड पर यू-टर्न ले रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्पोर्ट्स बाइक कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

इलाज के दौरान पांच लोगों की हुई मौत

दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग और कार में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान पांचों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच 

पुलिस ने बताया कि हादसे के पीछे तेज रफ्तार एक बड़ी वजह हो सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में स्पोर्ट्स बाइक रेसिंग की भी आशंका जताई गई है। इस पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहलू की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed