फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet will hire six other Boeing 737 planes in fleet, will start 24 new flights

स्पाइसजेट छह अन्य बोइंग 737 विमानों को बेड़े में करेगी शामिल, 24 नई उड़ानें शुरू करेगी

Thu, 18 Apr 2019 09:43 PM IST
अमर शर्मा भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
SpiceJet will hire six other Boeing 737 planes in fleet, will start 24 new flights
स्पाइसजेट - फोटो : PTI

बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट अपने बेड़े में छह बोइंग 737 विमानों को शामिल करेगी। ये विमान ड्राई लीज (बिना चालक दल के विमान पट्टे पर लेने की व्यवस्था) के तहत लिए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी मुंबई और दिल्ली से 24 नई उडानें शुरू करेगी। 

विज्ञापन


यह कदम कंपनी के 21 नए विमानों को बेड़े में शामिल करने के एलान के बाद उठाया गया है। इसमें 16 बोइंग 737 और पांच टर्बोप्रोप बॉम्बार्डियर क्यू 400 एस विमान शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्पाइसजेट ने बयान में कहा, "कंपनी बिना चालक दल के विमान किराए पर लेने की व्यवस्था के तहत अपने बेड़े में छह और बोइंग 737-800 एनजी विमान शामिल करेगी। विमानों के आयात के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के पास अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के लिए आवेदन किया गया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद अगले 10 दिन में स्पाइसजेट के बेड़े में विमान शामिल होने लगेंगे। पिछले हफ्ते दो अलग-अलग घोषणाओं में स्पाइसजेट ने कहा कि था कि वह 16 बोइंग 737 विमान और पांच क्षेत्रीय विमान शामिल करेगी। एयरलाइन ने कहा कि निकट भविष्य में बेड़े में शामिल किए जाने वाले विमानों की संख्या 27 है। 

स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने विज्ञप्ति में कहा, "हम दो हफ्ते से कम के रिकॉर्ड समय में 27 विमानों को बेड़े में शामिल करेंगे। हमें उम्मीद है कि इन विमानों से यात्रियों का दबाव कम होने में मदद मिलेगी।" 


सिंह ने कहा कि स्पाइसजेट भारतीय विमानन क्षेत्र में हवाई क्षमता में आयी अचानक गिरावट की समस्या से निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।  उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट क्षमता को बढ़ाने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्पाइसजेट ने मुंबई और दिल्ली से अन्य शहरों के लिए 24 नई दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed