{"_id":"5c36f577bdec2256da2306a4","slug":"spicejet-staff-detected-22-live-rounds-of-point-22-caliber-from-baggage-of-a-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइसजेट: यात्री के बैग से मिले 22 जिंदा कारतूस, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्पाइसजेट: यात्री के बैग से मिले 22 जिंदा कारतूस, गिरफ्तार
Thu, 10 Jan 2019 01:04 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
आज सुबह 4:45 बजे स्पाइसजेट के स्टाफ को एक यात्री के बैग से .22 कैलिबर की 22 जिंदा कारतूस मिले हैं। यात्री बंगलूरू जाने के लिए स्पाइसजेट के विमान एसजी-519 से पुणे हवाई अड्डे पर पहुंचा था। वह इन कारतूसों के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और इसी वजह से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
इस मामले के संबंध में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, 'स्पाइसजेट के सिक्योरिटी स्टाफ को स्क्रिनिंग के समय पता चला कि एक यात्री पुणे हवाई अड्डे पर बैग में 22 जिंदा कारतूस लेकर जा रहा है। उससे स्पाइसजेट स्टाफ ने तुरंत सवाल पूछे और सीआईएसएफ को इसकी सूचना दी गई। यात्री को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया और इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।'
विज्ञापन
SpiceJet spokesperson: SpiceJet security staff during baggage screening found a passenger carrying 22 live cartridges at Pune airport. He was questioned by SpiceJet staff & CISF was immediately informed. Passenger was handed over to CISF & was then taken to local police station. https://t.co/hHwGouaGm3
— ANI (@ANI) January 10, 2019
विज्ञापन