फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet plane faces tech issue in Tel Aviv; aircraft taken to Jordan to fix problem

Spicejet: तेल अवीव में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी समस्या; ठीक करने के लिए विमान को जॉर्डन ले जाया गया

Mon, 16 Oct 2023 10:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 10:17 PM IST
सार

Spicejet: स्पाइसजेट ने 'ऑपरेशन अजय' के तहत A-340 विमान के साथ उड़ान का संचालन किया था। सूत्रों ने बताया कि तेल अवीव में उतरने के बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। उन्होंने बताया कि समस्या को दूर करने के लिए विमान को जॉर्डन ले जाया गया है।

विज्ञापन
SpiceJet plane faces tech issue in Tel Aviv; aircraft taken to Jordan to fix problem
स्पाइसजेट (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

नई दिल्ली से तेल अवीव के लिए रविवार को उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान में तकनीकी खराबी आ गई है और इस समस्या को दूर करने के लिए विमान को जॉर्डन ले जाया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्पाइसजेट ने 'ऑपरेशन अजय' के तहत A-340 विमान के साथ उड़ान का संचालन किया था। सूत्रों ने बताया कि तेल अवीव में उतरने के बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। उन्होंने बताया कि समस्या को दूर करने के लिए विमान को जॉर्डन ले जाया गया है, जो इस मुद्दे को देखने के लिए निकटतम स्थान है। 
विज्ञापन


स्पाइसजेट की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि समस्या को ठीक करने के बाद विमान के मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ान भरने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान को सोमवार को वापस लौटना था। स्पाइसजेट ने रविवार को कहा था कि वह तेल अवीव के लिए A340 विमान के साथ उड़ान संचालित करेगी। सरकार ने इस्राइल से वापस आने की इच्छा रखने वाले भारतीयों की वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है जहां आतंकवादी समूह हमास के साथ भीषण संघर्ष चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed