{"_id":"5f8f82a48ebc3e9ba007cd6a","slug":"spicejet-launches-four-international-flights-aviation-company-spicejet-launches-four-international-flights-to-muscat","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मस्कट के लिए शुरू की चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मस्कट के लिए शुरू की चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
Wed, 21 Oct 2020 06:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
स्पाइसजेट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को 62 नई उड़ाने शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें दिल्ली और अहमदाबाद से मस्कट के लिए चार अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शामिल हैं। ओमान के साथ हुए एक समझौते के तहत मस्कट के लिए उड़ानें बृहस्पतिवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन
स्पाइसजेट ने कहा, 58 घरेलू उड़ानों में दिल्ली-कांडला-दिल्ली, अहमदाबाद-गोवा-अहमदाबाद, गोवा-हैदराबाद-गोवा, मुंबई-गुवाहाटी-मुंबई, अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद, दिल्ली-दुर्गापुर-दिल्ली, हैदराबाद-मुंबई-हैदराबाद, कोच्चि-कोलकाता-कोच्चि, पुणे-चेन्नई-पुणे, मदुरै-दिल्ली-मदुरै और मंगलूरू-दिल्ली-मंगलूरू की उड़ानें शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि इन उड़ानों को बोइंग 737 और बॉम्बार्डियर क्यू400 विमानों के जरिये संचालित किया जाएगा। स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्य अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा, जैसा कि हम धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आ रहे हैं और मांग में लगातार सुधार हो रहा है, हमें अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर 62 नई उड़ानें शुरू करने की खुशी है।
विज्ञापन