{"_id":"5c961665bdec2260e22ac68b","slug":"spicejet-flight-to-returns-to-chennai-after-technical-glitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने वाला विमान तकनीकी खराबी के बाद चेन्नई वापस लौटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली जाने वाला विमान तकनीकी खराबी के बाद चेन्नई वापस लौटा
Sat, 23 Mar 2019 04:50 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 23 Mar 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
चेन्नई से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में उड़ान भरने के एक घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से विमान को वापस चेन्नई हवाई अड्डा पर लौटना पड़ा। इस विमान में 182 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार उड़ान एसजी104 सुबह सात बजे रवाना हुयी थी और पायलट ने तकनीकी खामी की वजह से वापस लौटने का निर्णय लिया। विमान सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर चेन्नई हवाईअड्डे पर उतरा।
विज्ञापन
एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी समस्या दूर होने के बाद विमान 10 बजे रवाना हुआ और एक बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचा।