फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Spicejet Flight Reached cochin from Dubai found Burst tyre Officer Said Smooth landing

SpiceJet: दुबई से कोच्चि पहुंची स्पाइसजेट फ्लाइट का फटा मिला टायर, सभी यात्री सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं

Wed, 05 Jul 2023 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Jul 2023 07:29 AM IST
सार

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया बोइंग 737 फ्लाइट एसजी-17 दुबई से कोच्चि पहुंची। उड़ान के बाद पता चला कि विमान के टायर संख्या- दो फटा हुआ था। हालांकि, सब कुछ सामान्य रहा। लैंडिंग भी अच्छे से हुई।

विज्ञापन
Spicejet Flight Reached cochin from Dubai found Burst tyre Officer Said Smooth landing
spice jet

विस्तार

दुबई से कोच्चि पहुंची स्पाइसजेट विमान का टायर फटा मिला। हालांकि, कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया बोइंग 737 फ्लाइट एसजी-17 दुबई से कोच्चि पहुंची। उड़ान के बाद पता चला कि विमान के टायर संख्या- दो फटा हुआ था। हालांकि, सब कुछ सामान्य रहा। लैंडिंग भी अच्छे से हुई। कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इंडिगो फ्लाइट में भी देरी
एक दिन पहले देहरादून से चेन्नई जाने के लिए यात्री इंडिगो फ्लाइट में सवार हुए। थोड़ी देर बाद ही प्लेन लखनऊ में लेंड कर गई। यहां पायलट ने कहा कि मैं आगे नहीं जा सकता, थका हुआ हूं। इसके बाद पायलट को मनाया गया कि दिल्ली तक फ्लाइट ले जाओ। इस वजह से यात्रियों को चेन्नई पहुंचने में तीन घंटे की देरी हो गई, जिससे यात्रियों में नाराजगी भी दिखाई दी।

विज्ञापन


कनाडा में भी एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल
इसके अलावा, सोमवार को कनाडा में भी एक एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खामी आई थी, जिस वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई थी। तकनीकी समस्या के कारण वैंकूवर से दिल्ली आने वाली बोइंग 777 को पहले तो पुनर्निर्धारित किया गया, बाद में उसे कैंसिल कर दिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा था कि विमान ए 1186 को रिपेयर किया जा रहा है। हमने कुछ यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया तो वहीं कुछ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था कराई। यात्रियों की असुविधा के लिए हमें खेद है। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांगकांग के लिए उड़ान भरी फ्लाइट एक घंटे बाद दिल्ली लौटी
वहीं एक दूसरे मामले में, सोमवार को हांगकांग के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया की एक फ्लाइट एक घंटे बाद वापस दिल्ली लौट आई। विमान में 200 यात्री सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि एक संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण फ्लाइट वापस हुई। यात्रियों ने बताया कि विमान ने पहले ही लंबी देरी के बाद उड़ान भरी थी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा था कि यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमने कुछ यात्रियों के लिए दूसरे विमान का प्रबंध करा दिया। वहीं, कुछ लोगों के लिए दिल्ली में रुकने की व्यवस्था कराई और उनका पूरा पैसा वापस कर दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed