फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special train to provide one crore liters of water to Chennai

चेन्नई की प्यास बुझाने एक करोड़ लीटर पानी पहुंचाएगी स्पेशल ट्रेन 

Sat, 22 Jun 2019 12:59 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Special train to provide one crore liters of water to Chennai
सांकेतिक तस्वीर
प्यास से बेहाल चेन्नई के लिए शुक्रवार को राहत वाली खबर आई है, वेल्लोर के जोलारपेट से एक विशेष ट्रेन चलेगी जो करीब एक करोड़ लीटर पानी चेन्नई पहुंचाएगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने शुक्रवार को बताया कि अगले छह महीने तक इस ट्रेन के लगातार फेरे चलेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 65 करोड़ रुपये तय कर दिए हैं। वहीं चेन्नई के जलापूर्ति और सीवेज बोर्ड को जल संकट से निपटने के लिए 158.42 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके अलावा तमिलनाडु  जलापूर्ति बोर्ड समेत अन्य एजेंसियों ने 108.32 करोड़ रुपये की मदद चेन्नई जल संकट से निपटने के लिए दी है। उन्होंने बताया कि पूंदी, चेम्बरंबक्कम, शोलावरम और रेड हिल्स स्थित जलाशयों के सूखने के बावजूद चेन्नई को पानी की आपूर्ति की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 52.5 करोड़ लीटर पानी चेन्नई को दिया गया। इसके अतिरिक्ति प्रति दिन 800 टैंकर्स प्रभावित क्षेत्रों के करीब 9800 फेरे लगा रहे हैं। इसके अलावा कुड्डालोर जिले के वीरणम झील से भी पानी चेन्नई पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed