फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   special mp mla court forward case of defamation against amit shah by abhishek banerjee to metropolitan magistrate court

विशेष अदालत ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले को मजिस्ट्रेट अदालत में भेजा

Mon, 22 Feb 2021 03:16 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्नेहा बलूनी Updated Mon, 22 Feb 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
special mp mla court forward case of defamation against amit shah by abhishek banerjee to metropolitan magistrate court
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सांसद व विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को न्यायाधिकार क्षेत्र की वजह से सोमवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत को भेज दिया। शाह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा तृणमूल कांगेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने दायर कराया है।

विज्ञापन


अदालत ने इससे पहले शाह को समन जारी कर सोमवार को व्यक्तिगत रूप से या वकील के जरिए पेश होने को कहा था। अदालत ने उनके वकील ब्रजेश झा की इस दलील पर संज्ञान लिया कि शाह के जिस पते का उल्लेख किया गया है, वह गलत है। बनर्जी के वकील संजय बसु ने कहा कि दो पते अदालत में दिए गए हैं जिनमें से एक दिल्ली का और दूसरा अहमदाबाद का है।
विज्ञापन


इससे पहले जो पता दिया गया था, वह कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय का था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि मामले को कोलकता के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत को भेजा जाए क्योंकि पता ‘एमपी-एमएलए’ अदालत के न्यायाधिकार क्षेत्र से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बिधाननगर स्थित विशेष अदालत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में 19 फरवरी को शाह को समन जारी किया था। बसु ने दावा किया कि शाह ने 11 अगस्त 2018 को कोलकाता में आयोजित भाजपा की एक रैली में तृणमूल सांसद के खिलाफ मानहानि करने वाले कुछ बयान दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed