{"_id":"5a6169ef4f1c1b91268b51c9","slug":"special-court-issues-arrest-warrant-against-vijal-mallya-in-kingfisher-airlines-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंगफिशर एयरलाइंस मामले में कोर्ट ने माल्या के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किंगफिशर एयरलाइंस मामले में कोर्ट ने माल्या के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने भगोड़ा बिजनेसमैन विजय माल्या सहित 18 लोगों के खिलाफ किंगफिशर एयरलाइंस मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया है। गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय की शिकायत के आधार पर यह वारंट जारी किया गया है। यह कार्यालय कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अधीन आता है।
विज्ञापन
किंगफिशर एयरलाइंस से संबंधित मामलों में कंपनियों के कानून के अंतर्गत हुए विभिन्न उल्लंघनों का मामला साल 2012 में सामने आया था। कंपनी एक्ट के तहत बनी बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट ने माल्या सहित 18 लोगों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
कोर्ट के अनुसार माल्या काफी समय से यूके में रह रहे हैं और भारत में वांटेड हैं। माल्या के ऊपर किंगफिशर एयरलाइंस पर 9,000 करोड़ का लोन वापस ना करने सहित कई दूसरे मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने सभी लोगों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन