फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speaker to start hearing NCP disqualification pleas from Jan 23: Jayant Patil

Maharashtra: 'राकांपा की अयोग्यता याचिकाओं पर 23 जनवरी से सुनवाई शुरू करेंगे स्पीकर', बोले जयंत पाटिल

Sat, 20 Jan 2024 05:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Jan 2024 05:43 PM IST
सार

Maharashtra: जयंत पाटिल ने कहा कि अजित पवार के धड़े ने उनकी ओर से दायर किए हलफनामों का अध्ययन करने के लिए और समय मांगा है और विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें समय दिया है। सुनवाई 23 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
Speaker to start hearing NCP disqualification pleas from Jan 23: Jayant Patil
जयंत पाटिल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेंगे। शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के एक नेता यह बात कही। 

विज्ञापन

पिछले साल जुलाई में अजित पवार और आठ विधायकों ने राकांपा को छोड़ दिया था और एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे। इसके बाद राकांपा दो धड़ों में बंट गई। तबसे दोनों धड़े पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा कर रहे हैं। दोनों गुट विधानसभा अध्यक्ष से मांग कर रहे हैं कि दूसरे पक्ष के प्रति निष्ठा रखने वाले विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को करेंगे सुनवाई'
शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस उम्मीद से राज्य विधानसभा आए थे कि उनका बयान दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा, लेकिन अजित पवार के धड़े ने हमारी ओर से दायर हलफनामों का अध्ययन करने के लिए और समय मांगा और विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें समय दे दिया है। सुनवाई 23 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन

किसी भी समय फैसला आने की उम्मीद: जयंत पाटिल
उन्होंने कहा, 'हमारे कुछ सहयोगियों को सरकार आए हुए छह महीने हो चुके हैं। हमने उनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं दायर कीं थी। लेकिन, ऐसा लगता है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इसका समय तय किया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'चुनाव आयोग ने हमारे मामले की सुनवाई की है। फैसला किसी भी समय आने की उम्मीद है।' राकांपा की स्थापना साल 1999 में शरद पवार ने की थी। पार्टी 2014 तक राज्य में कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बनी रही। 

शिंदे सरकार में शामिल हुए थे अजित पवार  
नवंबर 2019 में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सरकार बनी थी। इसके घटक दल राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस थे। लेकिन, 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद यह सरकार गिर गई। उसके बाद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा की सरकार राज्य की सत्ता में आई। फिर राकांपा के अजित पवार और आठ विधायक भी पिछले साल जुलाई में सरकार में शामिल हो गए। 

Speaker to start hearing NCP disqualification pleas from Jan 23: Jayant Patil
शरद पवार। - फोटो : सोशल मीडिया।

ईडी का किया जा रहा गलत इस्तेमाल: शरद पवार
इस बीच, शरद पवार ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को चुप कराने और डराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले में धनशोधन की जांच के सिलसिले में विधायक रोहित पवार को एजेंसी ने समन भेजा है और पूछताछ के लिए उन्हें 24 जनवरी को पेश होने को कहा है। शरद पवार अपने पोते रोहित से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed