दिनाकरन बोले- स्पीकर ने मुझे तमिलनाडु विधानसभा में बोलने का मौका नहीं दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के आरके नगर से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक टीटीवी दिनाकरन ने विधानसभा में बोलने का मौका न दिए जाने का मामला उठाया है। सदन के बाहर दिनाकरन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए स्पीकर पर आरोप लगाया कि उन्होंने मुझे तमिलनाडु विधानसभा में बोलने का मौका नहीं दिया। मैं कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को आज विधानसभा में उठाना चाहता हूं, लेकिन उन्होंने मेरे अनुरोधों के बाद भी अनुमति नहीं दी, इसी वजह से मैं सदन से बाहर आ गया हूं।
The Speaker did not give me a chance to speak in Tamil Nadu Assembly. I wanted to raise some important issues but even after my repeated requests the Speaker did not allow, so I came out of the House: TTV Dhinakaran #Chennai pic.twitter.com/lBf2U0QNL8
— ANI (@ANI) January 9, 2018विज्ञापन
इससे पहले पिछले हफ्ते उन्होंने एआईएडीएमके के कुछ नेताओं को निशाने में लेते हुए कहा था कि कुछ नेता निजी स्वार्थों के लिए काम रहे हैं। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि वे सुधर जाएं नहीं तो जो आरके नगर में हुआ वह उनके साथ भी होगा।' दिनाकरन पार्टी महासचिव रहीं शशिकला के भतीजे हैं।