फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   speaker call to Yogi Adityanath In the Parliament

जब संसद में स्पीकर ने पुकारा योगी आदित्यनाथ का नाम

Tue, 21 Mar 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 21 Mar 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
speaker call to Yogi Adityanath In the Parliament

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उस समय दिलचस्प स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पहले ही सवाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम आ गया। स्पीकर को योगी का नाम पुकारने के बाद अचानक उनके मुख्यमंत्री बनने का ध्यान आया। इसके बाद सवाल-जवाब के दौरान कुछ हल्के फुल्के क्षण भी आए।

विज्ञापन


खासकर उस समय जब जवाब देने वाले मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने की बधाई देने के बाद ही जवाब देने की सलाह दी। प्रधान ने भी मुस्कुराते हुए योगी को बधाई देने के बाद जवाब देने का सिलसिला शुरू किया।
विज्ञापन


दरअसल संसद में प्रश्नों की सूची लॉटरी के जरिये पहले ही तैयार कर ली जाती है। यही कारण है कि सोमवार को प्रश्नों की सूची में पहले ही नंबर पर योगी आदित्यनाथ का नाम आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम के मुताबिक, तेल कुओं से संबंधित इस सवाल को पूछने के लिए स्पीकर ने आदित्यनाथ का नाम पुकारा। उसके बाद पूरक प्रश्न पूछने का मौका सांसद सोनाराम को मिला। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब देने से पहले जब यह कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छा सवाल किया है तो पास ही बैठे संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि पहले उन्हें मुख्यमंत्री बनने की बधाई तो दे दीजिए। उसके बाद सवाल का जवाब दीजिएगा।


इसके बाद प्रधान ने कहा कि मैं योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की बधाई देता हूं। फिर सत्तारूढ़ दलों के सदस्यों ने मेजें थपथपा कर योगी को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed