फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speaker Birla to lead Indian delegation at Inter-Parliamentary Union Assembly in Geneva

IPUA: जेनेवा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे ओम बिरला, अंतर-संसदीय संघ सभा में शामिल हैं ये देश

Sat, 12 Oct 2024 04:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 12 Oct 2024 04:26 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगामी कुछ दिनों में स्विटजरलैंड की राजधानी जेनेवा का दौरा करेंगे। जहां वे 149वीं अंतर-संसदीय संघ सभा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
Speaker Birla to lead Indian delegation at Inter-Parliamentary Union Assembly in Geneva
ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अगले सप्ताह जेनेवा में आयोजित होने वाली 149वीं अंतर-संसदीय संघ सभा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि इस भारतीय प्रतिनिधिमंडल में ओम बिरला के अलावा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और संसद के दोनों सदनों के कुछ सदस्य इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


गवर्निंग काउंसिल की बैठकों में भी हिस्सा लेंगे बिरला
इस अंतर-संसदीय संघ सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 'अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग' विषय पर सभा को संबोधित भी करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष आईपीयू की गवर्निंग काउंसिल की बैठकों में भी भाग लेंगे, जो संगठन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है।
विज्ञापन


जेनेवा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे लोकसभा अध्यक्ष
वहीं एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सम्मेलन के दौरान इसकी कार्यकारी समिति, चार स्थायी समितियों और कार्य सत्रों की बैठकों में भाग लेंगे। इसके इतर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को जेनेवा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर-संसदीय संघ सभा में शामिल हैं ये देश
बता दें कि अंतर-संसदीय संघ सभा (आईपीयूए) में 180 सदस्य संसद और 15 सहयोगी सदस्य हैं। इसके सदस्यों में चीन, भारत, इंडोनेशिया, काबो वर्डे, सैन मैरिनो और पलाऊ जैसे देशों के सांसद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed