{"_id":"66a3ca3e038bb6b1850a0db1","slug":"speaker-birla-reprimands-minister-for-keeping-hand-in-pocket-while-speaking-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: जब सदन में लोकसभा स्पीकर ने केंद्रीय मंत्री को लगाई फटकार, कहा- अपनी जेब से हाथ बाहर निकालिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha: जब सदन में लोकसभा स्पीकर ने केंद्रीय मंत्री को लगाई फटकार, कहा- अपनी जेब से हाथ बाहर निकालिए
Fri, 26 Jul 2024 09:39 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Fri, 26 Jul 2024 09:39 PM IST
सार
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री की हरकत पर स्पीकर ओम बिरला को गुस्सा आ गया। दरअसल कैबिनेट मंत्री जेब में हाथ डालकर दूसरे सांसद से बात कर रहे थे। प्रश्न काल के दौरान ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्री से कहा, ‘मंत्री जी, अपनी जेब से हाथ बाहर निकालिए।’
विज्ञापन
ओम बिरला
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इस बीच सदन में पक्ष-विपक्ष के नेता अपने-अपने तर्क दो रहे हैं। बीच-बीच में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बीच शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर ने सदन में जेब में हाथ डालकर दूसरे सांसद से बात कर रहे एक सांसद को झिड़की लगा दी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री को लगाई फटकार
लोकसभा में एक केंद्रीय मंत्री की हरकत पर स्पीकर ओम बिरला को गुस्सा आ गया। दरअसल कैबिनेट मंत्री जेब में हाथ डालकर दूसरे सांसद से बात कर रहे थे। प्रश्न काल के दौरान ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्री से कहा, ‘मंत्री जी, कृपया अपनी जेब से हाथ बाहर निकालिए।’ इसके बाद बिरला ने वहां मौजूद सभी सदस्यों से कहा कि सदन में जेब में हाथ डालकर न घूमें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो सांसद सदन में अपने मुद्दों को उठा रहे हैं, उनके आगे से न जाएं।
विज्ञापन
ओम बिरला ने सदन में सदस्यों से कही ये बात
लोकसभा स्पीकर ने कहा, ‘जब भी माननीय सदस्यगण कुछ बोल रहे हों, कोई भी उनके आगे से नहीं गुजरेगा। कोई भी उनके आगे मौजूद सूट पर नहीं बैठेगा। आप लोग उनके पीछे मौजूद सीट पर बैठ सकते हैं।’ आपको बता दें कि संसदीय नियमों के अनुसार, सदन को संबोधित कर रहे सदस्य और स्पीकर के बीच से गुजरना संसदीय शिष्टाचार का उल्लंघन माना जाता है।
विज्ञापन