फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speaker Birla reprimands minister for keeping hand in pocket while speaking

Lok Sabha: जब सदन में लोकसभा स्पीकर ने केंद्रीय मंत्री को लगाई फटकार, कहा- अपनी जेब से हाथ बाहर निकालिए

Fri, 26 Jul 2024 09:39 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 26 Jul 2024 09:39 PM IST
सार

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री की हरकत पर स्पीकर ओम बिरला को गुस्सा आ गया। दरअसल कैबिनेट मंत्री जेब में हाथ डालकर दूसरे सांसद से बात कर रहे थे। प्रश्न काल के दौरान ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्री से कहा, ‘मंत्री जी, अपनी जेब से हाथ बाहर निकालिए।’

विज्ञापन
Speaker Birla reprimands minister for keeping hand in pocket while speaking
ओम बिरला - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इस बीच सदन में पक्ष-विपक्ष के नेता अपने-अपने तर्क दो रहे हैं। बीच-बीच में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बीच शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर ने सदन में जेब में हाथ डालकर दूसरे सांसद से बात कर रहे एक सांसद को झिड़की लगा दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री को लगाई फटकार
लोकसभा में एक केंद्रीय मंत्री की हरकत पर स्पीकर ओम बिरला को गुस्सा आ गया। दरअसल कैबिनेट मंत्री जेब में हाथ डालकर दूसरे सांसद से बात कर रहे थे। प्रश्न काल के दौरान ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्री से कहा, ‘मंत्री जी, कृपया अपनी जेब से हाथ बाहर निकालिए।’ इसके बाद बिरला ने वहां मौजूद सभी सदस्यों से कहा कि सदन में जेब में हाथ डालकर न घूमें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो सांसद सदन में अपने मुद्दों को उठा रहे हैं, उनके आगे से न जाएं। 
विज्ञापन


ओम बिरला ने सदन में सदस्यों से कही ये बात
लोकसभा स्पीकर ने कहा, ‘जब भी माननीय सदस्यगण कुछ बोल रहे हों, कोई भी उनके आगे से नहीं गुजरेगा। कोई भी उनके आगे मौजूद सूट पर नहीं बैठेगा। आप लोग उनके पीछे मौजूद सीट पर बैठ सकते हैं।’ आपको बता दें कि संसदीय नियमों के अनुसार, सदन को संबोधित कर रहे सदस्य और स्पीकर के बीच से गुजरना संसदीय शिष्टाचार का उल्लंघन माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed