फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speaker 2 Odisha ministers resign amid speculations of cabinet reshuffle

Odisha: कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच विधानसभा स्पीकर और दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

Fri, 12 May 2023 11:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 12 May 2023 11:24 PM IST
सार

इस्तीफा सौंपने के बाद बिक्रम केशरी अरुखा ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, मैंने अध्यक्ष के रूप में अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाया है। मैं इसी तरह की प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करना जारी रखूंगा।

विज्ञापन
Speaker 2 Odisha ministers resign amid speculations of cabinet reshuffle
बिक्रम किशोर अरुखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में फेरबदल पर विचार करने की अटकलों के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष बिक्रम केशरी अरुखा और राज्य के दो मंत्रियों ने शुक्रवार शाम इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले दो राज्य मंत्रियों में समीर रंजन दास (स्कूल और जन शिक्षा) और श्रीकांत साहू (श्रम) शामिल हैं।

विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अरुखा ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, ''मैंने अध्यक्ष के रूप में अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाया है। मैं इसी तरह की प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करना जारी रखूंगा। गंजाम जिले के भंजनगर से छह बार विधायक रहे अरुखा ने कहा, मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ बीजद के सूत्रों ने कहा कि फेरबदल होने पर अरुखा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इस बीच, साहू ने कहा कि उन्होंने संगठन के लिए काम करने के लिए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, सार्वजनिक जीवन में आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है। मैंने इस्तीफा दिया क्योंकि मैं अपना समय और ऊर्जा पार्टी के लिए समर्पित करूंगा। उन पर  गंजम जिले की एक महिला बीजद नेता को परेशान करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दास ने कहा कि उन्होंने बीजद प्रमुख से अनुरोध किया है कि उन्हें और अधिक संगठनात्मक कार्य दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed