{"_id":"68cc421294e96141810d607f","slug":"sparsh-outreach-program-in-bengdubi-cds-general-anil-chauhan-participated-818-pensioners-got-benefits-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army: बेंगडुबी में आउटरीच कार्यक्रम में शामिल हुए CDS अनिल चौहान, पेंशनधारकों से स्पर्श प्रणाली पर की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Army: बेंगडुबी में आउटरीच कार्यक्रम में शामिल हुए CDS अनिल चौहान, पेंशनधारकों से स्पर्श प्रणाली पर की बात
Thu, 18 Sep 2025 11:02 PM IST
बशु जैन
एन अर्जुन, बेंगडुबी
एन अर्जुन, बेंगडुबी
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:02 PM IST
सार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने रक्षा पेंशनधारकों से सीधे संवाद किया और स्पर्श (पेंशन प्रशासन प्रणाली रक्षा) प्लेटफॉर्म में हो रहे लगातार सुधारों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि स्पर्श प्रणाली ने पेंशन वितरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में सराहनीय प्रगति की है।
विज्ञापन
बेंगडुबी में स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम में शामिल सीडीएस जनरल अनिल चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षा लेखा नियंत्रक (सीडीए) पटना की ओर से बेंगडुबी स्टेशन में 211वां स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान शामिल हुए।
उन्होंने रक्षा पेंशनधारकों से सीधे संवाद किया और स्पर्श (पेंशन प्रशासन प्रणाली रक्षा) प्लेटफॉर्म में हो रहे लगातार सुधारों पर संतोष जताया। भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोलकाता में बताया कि इस मौके पर जनरल चौहान ने कहा कि स्पर्श प्रणाली ने पेंशन वितरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में सराहनीय प्रगति की है।
इस मौके पर उन्होंने पेंशनधारकों से व्यक्तिगत बातचीत भी की और उनकी समस्याएं सुनीं। सीडीए पटना की ओर से बताया गया कि प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाने के लिए कई पहलें की जा रही हैं। खासतौर पर डेटा रिकंसीलिएशन गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है ताकि इसकी सटीकता और गति बढ़ सके। यह प्रयास रक्षा मंत्रालय की उस व्यापक दृष्टि का हिस्सा हैं जिसके तहत पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कुल 818 रक्षा पेंशनधारकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें शिकायत निवारण, डाटा अपडेट और पेंशन प्रक्रियाओं से जुड़ी मार्गदर्शन सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मंच ने पेंशनधारकों को सीधे अधिकारियों से जुड़ने और त्वरित समाधान पाने का अवसर दिया।
बेंगडुबी में कार्यक्रम की सफलता के बाद अगला यानी 212वां स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम 24 सितंबर को रांची, झारखंड में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने क्षेत्र के सभी पात्र पेंशनधारकों से इसमें शामिल होने और सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।