{"_id":"62a9a77e1be3bd27a815c544","slug":"spanish-foreign-minister-albares-meets-jaishankar-agrees-to-strengthen-partnership","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo-Spain Relations: स्पेन के विदेश मंत्री अल्बारेस ने की जयशंकर से मुलाकात, साझेदारी मजबूत करने पर रजामंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indo-Spain Relations: स्पेन के विदेश मंत्री अल्बारेस ने की जयशंकर से मुलाकात, साझेदारी मजबूत करने पर रजामंद
Wed, 15 Jun 2022 03:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 15 Jun 2022 03:03 PM IST
सार
जयशंकर ने कहा कि हमने भारत-प्रशांत, यूक्रेस जंग, अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया और उत्तरी अफ्रीका के हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन
स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस और विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत यात्रा पर आए स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने आज विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। मुलाकात में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
औपचारिक मुलाकात के पहले जयशंकर ने अल्बारेस का स्वागत किया। दोनों नेताओं की बैठक के बाद जयशंकर ने कहा कि हमने भारत-प्रशांत, यूक्रेस जंग, अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया और उत्तरी अफ्रीका के हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने बहुराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई। जयशंकर ने कहा कि हमने राजनीतिक, रक्षा, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में बढ़ते भारत-स्पेन संबंधों पर चर्चा की। आत्मनिर्भरता और लचीली आपूर्ति व्यवस्था का समर्थन करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने स्पेन के विदेश मंत्री के भारत दौरे को लेकर ट्वीट किया। बागची ने कहा कि स्पेन के विदेश मंत्री का भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर स्वागत है। यह यात्रा हमारी बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी 2017 में इस योरपीय देश की यात्रा पर गए थे। उसके बाद से भारत-स्पेन के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं। इसी साल जनवरी में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सीमा शुल्क को लेकर भारत और स्पेन के बीच एक समझौते को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन