फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Space sector reforms that govt has introduced is going to be a real game-changer in Indias space sector: K Sivan 

सरकार के सुधार बड़े गेम-चेंजर बनेंगे, इसरो के निजीकरण की खबर गलत : के सिवन

Thu, 20 Aug 2020 05:40 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Aug 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Space sector reforms that govt has introduced is going to be a real game-changer in Indias space sector: K Sivan 
इसरो अध्यक्ष के सिवन - फोटो : PTI

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अध्यक्ष के सिवन ने गुरुवार को कहा है कि सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में जो सुधार किए हैं, वे बड़े गेम-चेंजर साबित होंंगे। इसरो के अध्यक्ष ने कहा कि कई तरह की अफवाहें हैं कि इसरो का निजीकरण होने जा रहा है। ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि प्राइवेट लोगों को भी अंतरिक्ष गतिविधियों के लिए ट्रेन किया जाएगा।

विज्ञापन

 

दरअसल, 'अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमता को उन्मुक्त करना' विषय पर आयोजित वेबिनार में डॉ. के सिवन ने कहा कि निजी कंपनियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र के द्वार खोलने से इसरो प्रौद्योगिकी विकास और क्षमता विस्तार पर ज्यादा ध्यान दे सकेगा। इस समय इसरो अनुसंधान एवं विकास के साथ प्रक्षेपण यानों और उपग्रहों के निर्माण का काम भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने की घोषणा की है। निजी कंपनियों की गतिविधियों की निगरानी और उन्हें इसकी अनुमति प्रदान करने के लिए इंडियन स्पेस प्रोमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (आईएन-स्पेस) का गठन किया जाएगा। 

के सिवन ने कहा, 'इसरो उत्पादन की बजाय अनुसंधान एवं विकास, क्षमता विस्तार और प्रौद्योगिकी विस्तार पर अधिक फोकस कर सकेगा। आत्मनिर्भर भारत की तरह कदम बढ़ाते हुए हम स्व निर्भरता पर फोकस कर रहे हैं, जिसके लिए मिजी कंपनियों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।'


इसरो के चेयरमैन ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में निजी कंपनियों के पास काफी अवसर हैं। देख को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ी संख्या में संचार उपग्रहों की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed