फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP Leader Azam Khan's Shocking Advice To Women, blamed yogi govt

आजम खां के बेतुके बोलः लड़कियों के घर से बाहर निकलने पर लगनी चाहिए पाबंदी

Sun, 28 May 2017 04:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sun, 28 May 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
 SP Leader Azam Khan's Shocking Advice To Women, blamed yogi govt

उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वहीं घटना के बाद तमात तरह की प्रतिक्रयाएं आ रही है। अब सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने  कहा कि लड़कियों को ऐसी जगहों पर नहीं जाना चाहिए जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता है।

विज्ञापन


आजम की यह प्रतिक्रिया जेवर में गैंगरेप तथा कल रामपुर में लड़कियों के छेड़छाड़ के बाद वायरल हुए वीडियो के बाद आई है। उन्होंने कहा कि इन हादसों के बाद हर शख्स को यह मालूम पड़ गया होगा कि कम से कम अपनी घर की औरत को, कोशिश करना चाहिए घर में ही रखें।
विज्ञापन

 
आजम खान ने कहा कि मौजूदा सरकार में जितने बलात्कार हुए हैं, हत्या लूट हुई हैं, इसमें कोई हैरत की बात नहीं।
   
बता दें कि रामपुर में दो लड़कियों को सरेआम मनचलों के एक ग्रुप ने छेड़छाड़ की। 12 से 14 बेखोफ मनचलों ने सरेराह छेड़छाड़ कर मर्यादा की सारी हदें ही पार कर डालीं। मनचलों ने दोनों लड़कियों का रास्ता रोका और उन्हें परेशान करने लगे। 


इतना ही नहीं इस पूरी घटना की आरोपियों ने वीडियो भी बनाई। चौंका देने वाली बात है कि उनका इससे मन नहीं भरा और बनाई हुई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

बता दें कि इससे पहले जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर साबौता गांव के पास बुधवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किए जाने की बात भी सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed