फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sovereignty word never used by Sonia Gandhi in Karnataka campaign speech says congress deletes erroneous tweet

Congress: 'सोनिया गांधी ने चुनावी भाषण में कभी संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल नहीं किया', कांग्रेस ने ट्वीट हटाया

Thu, 11 May 2023 12:46 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 11 May 2023 12:46 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से 'कर्नाटक की संप्रभुता' टिप्पणी पर पार्टी के सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ट करने और सुधारने के लिए कहा था। जिसके बाद कांग्रेस ने यह स्पष्टीकरण जारी किया। 

विज्ञापन
sovereignty word never used by Sonia Gandhi in Karnataka campaign speech says congress deletes erroneous tweet
सोनिया गांधी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

विस्तार

कांग्रेस ने सोनिया गांधी के भाषण से जुड़े ट्वीट को हटा दिया है। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने कहा है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक में अपने चुनावी भाषण में कभी 'संप्रभुता' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि ट्वीट में गलती से संप्रभुता शब्द उनके संबोधन से जोड़ा गया था।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से 'कर्नाटक की संप्रभुता' टिप्पणी पर पार्टी के सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ट करने और सुधारने के लिए कहा था। जिसके बाद कांग्रेस ने यह स्पष्टीकरण जारी किया। कांग्रेस ने बुधवार को ट्वीट किया कि सोनिया गांधी ने कर्नाटक के हुबली में 6 मई, 2023 के अपने भाषण में संप्रभुता शब्द का कभी भी इस्तेमाल नहीं किया। चूंकि ट्वीट में यह त्रुटिपूर्ण रूप से लिखा गया- इसे हटाया जा रहा है।
विज्ञापन




दरअसल, कांग्रेस ने सोनिया गांधी के हिंदी भाषण का स्क्रीनशॉट और भाषण का यूट्यूब वीडियो लिंक साझा करते हुए ट्वीट में कहा था कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने 6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों को संदेश दिया है कि पार्टी किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा नहीं करने देगी।

इसके बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। साथ ही भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। शिकायत दर्ज कराने पहुंची केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने इस बयान को चौंकाने वाला और अस्वीकार्य बताया था। उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया था। इसके बाद आयोग ने नोटिस जारी कर कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed