{"_id":"60a8286473803908cb193fd1","slug":"southwest-monsoon-arrives-over-andaman-and-nicobar-islands","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : अंडमान पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून, इस दिन केरल तट पर दस्तक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबरी : अंडमान पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून, इस दिन केरल तट पर दस्तक
Sat, 22 May 2021 04:56 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 May 2021 04:56 AM IST
सार
- मौसम विभाग ने कहा, इस साल सामान्य रहेगा मानसून
- मानसून 27 मई से 2 जून के मध्य केरल के तट पर दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पश्चिम मानसून ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा, इस साल मानसून सामान्य रहेगा। किसानों के लिए यह खुशखबर है, उन्हें खरीफ फसलों की बुवाई के लिए मानसून का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा, अंडमान से सटी दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में पहुंचकर मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण हिस्से, निकोबार द्वीप समूह समेत दक्षिण अंडमान सागर, उत्तरी अंडमान सागर के काफी बड़े हिस्से में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा चाल को देखते हुए मानसून 27 मई से 2 जून के मध्य केरल के तट पर दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने साथ ही कहा, 22 मई के करीब उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना बन रही है जो 24 मई तक चक्रवाती तूफान ‘यास’ में तब्दील होगा। इसके 26 मई को सुबह उत्तरी बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तट पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में सात साल बाद मानसून से पहले बारिश
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा, सफदरजंग वेधशाला में सुबह 8:30 बजे 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह 2014 के बाद यह पहला मौका है जब मानसून से पहले इस दौरान लू के बजाए बारिश दर्ज की गई है।
इससे पहले 2011 में ऐसा मौसम दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी के पालम, लोधी रोड और आयानगर में भी क्रमश: 5.8 मिली, 3.2 मिमी और 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।