फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Southern Railway said derailed goods train cleared from Pudukad-Irinjalakuda (down line) section and now track restoration work is in progress in Kerala

केरल: पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रेनें रद्द तो कइयों का बदला समय, ट्रैक को बहाल करने का काम जारी

Sat, 12 Feb 2022 12:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Feb 2022 12:39 PM IST
सार

पुदुक्कड़ स्टेशन के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद शुक्रवार से एर्नाकुलम-त्रिशूर मार्ग पर ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित थीं।

विज्ञापन
Southern Railway said derailed goods train cleared from Pudukad-Irinjalakuda (down line) section and now track restoration work is in progress in Kerala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के त्रिशूर में हुए ट्रेन हादसे के बाद मालगाड़ी को पटरी से हटा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पटरी की मरम्मत का काम किया जा रहा है। जल्द ही आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। दरअसल, यहां के पुदुकड़ स्टेशन के पास शुक्रवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। 

विज्ञापन


दक्षिण रेलवे की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पटरी से उतरी मालगाड़ी को पुदुकड़-इरिंजालकुडा डाउन लाइन से हटा दिया गया है। अब ट्रैक को बहाल किए जाने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कई का समय बदला गया है। जानकारी के मुताबिक, अलाप्पुझा एर्नाकुलम जं. एक्सप्रेस स्पेशल को रद्द कर दिया गया, जबकि अलाप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस को अलाप्पुझा और शोरानूर जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 
विज्ञापन


एर्नाकुलम-पलक्कड़ मेमू एक्सप्रेस शनिवार को एर्नाकुलम जंक्शन के बजाय अलुवा से चलेगी। ट्रेन को एर्नाकुलम जंक्शन और अलुवा के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। वहीं एर्नाकुलम जंक्शन केएसआर बेंगलुरु इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी समय बदला गया है। पुदुक्कड़ स्टेशन के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद शुक्रवार से एर्नाकुलम-त्रिशूर मार्ग पर ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed