फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   South west monsoon reached before one week in Goa and Maharashtra,heavy rain likely to be in next 48 hours

तय समय से पहले गोवा और महाराष्ट्र पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून,अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

Fri, 12 Jun 2020 04:29 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 12 Jun 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
South west monsoon reached before one week in Goa and Maharashtra,heavy rain likely to be in next 48 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दक्षिण पश्चिम मानसून ने इस बार समय से एक सप्ताह पहले ही महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा में दस्तक दे दी है। गुरुवार को इन राज्यों के तटीय इलाकों में मानसूनी बारिश ने जमकर भिगोया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मानसून के अगले दो दिन में पूरी गति पकड़ते हुए आगे बढ़ जाने की संभावना है।

विज्ञापन


आईएमडी ने अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई, जिसके चलते पश्चिम घाट के इलाकों में जमकर भूस्खलन हो सकता है। आईएमडी के मुंबई केंद्र के उपमहानिदेशक केएस होसलिकर ने कहा, दक्षिण पश्चिम मानसून ने  महाराष्ट, में अपनी आमद दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


मानसून की शुरुआती रेखा हरनई, सोलापुर, रामागुंडम (तेलंगाना) और जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के ऊपर से गुजर रही है। इसके अगले 48 घंटों में आगे बढ़ने से महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। एक अन्य अधिकारी ने कहा, बारिश ने गोवा से सटे तटीय सिंधुदुर्ग जिले में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे से बारिश हो रही है। उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिन में मुंबई और उसके बाहरी क्षेत्रों समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जमकर प्री-मानसूनी बारिश देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसूनी बारिश ने गुरुवार को पूरे गोवा में जमकर रंग दिखाया। पणजी में आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, राज्य में 12 और 13 जून को भारी बारिश की संभावना देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

मुंबई में आज से सक्रिय होगी बाढ़ नियंत्रण प्रणाली

मुंबई में शुक्रवार से बाढ़ नियंत्रण प्रणाली काम करने लगेगी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के आग्रह पर तैयार की गई इस एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली के तहत मौसम के मॉडल के इनपुट के आधार पर हाइड्रोलॉजिकल मॉडल का उपयोग करते हुए काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed