फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   south west monsoon in North India

दक्षिणी पश्चिमी मानसून की उत्तर भारत में दस्तक, बारिश ने दिलाई राहत

Fri, 05 Jul 2019 10:32 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
south west monsoon in North India
मानसून - फोटो : PIXABAY
दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून ने छह दिन विलंब से ही सही लेकिन अब दस्तक दे दी है। शुक्रवार शाम तक शहर में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग ने सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर मानसून के दस्तक देने की घोषणा कर दी।

उन्होंने बताया कि यह मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी हरियाणा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र तक फैला है।

शहर के लिए आधिकारिक रूप से मौसम संबंधी आंकड़ों की गणना करने वाली सफदरजंग वेधशाला के अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजकर 30 मिनट तक 25 मिमी बारिश दर्ज हुई और आर्द्रता स्तर 100 फीसदी तक चला गया।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण, गोवा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तटीय एवं उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश या गरज के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के हिस्सों में भारी बारिश हुई और भुंगरा में अधिकतम बारिश 13 सेमी दर्ज की गई। इसके बाद अजमेर के नयानगर में 12 सेमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर मानसून से पहले वाली बारिश हुई। चंडीगढ़ में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। हरियाणा और पंजाब सहित संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का तापमान पांच डिग्री सेल्यिस तक नीचे चला गया। हालांकि बारिश के बावजूद दोनों राज्यों में काफी उमसभरा मौसम रहा।


पंजाब और हरियाणा में मौसम वैज्ञानिकों ने हल्की से मध्य बारिश की संभावना जाहिर की है।

उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जबकि दूरदराज के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। दक्षिणी पश्चिम मानसून राज्य के पश्चिमी हिस्से में सामान्य बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश आगरा में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed