{"_id":"66dfb0e2e04d0a84400f8517","slug":"sources-say-congress-to-get-chairmanship-of-four-standing-committees-of-parliament-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament: संसद की चार स्थायी समितियों की कमान संभालेगी कांग्रेस! जानिए DMK और TMC के खाते में क्या कुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament: संसद की चार स्थायी समितियों की कमान संभालेगी कांग्रेस! जानिए DMK और TMC के खाते में क्या कुछ
Tue, 10 Sep 2024 08:07 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 10 Sep 2024 08:07 AM IST
सार
संसद की विभाग संबंधी स्थायी समितियों (डीआरएससी) को अंतिम रूप दिए जाने और जल्द ही उनकी घोषणा किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
संसद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
18वीं लोकसभा के कार्यकाल के तीन महीने बीत जाने के बाद भी संसद की विभाग संबंधी स्थायी समितियों (डीआरएससी) का गठन नहीं हो पाया है। हालांकि, शीर्ष सूत्रों का कहना है कि डीआरएससी को अंतिम रूप दिए जाने और जल्द ही उनकी घोषणा किए जाने की संभावना है। इन सबके बीच, जानकारी सामने आई है कि निचली सदन में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को संसद की चार स्थायी समितियों की अध्यक्षता मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
किस दल को कितनी समिति की मिल सकती है अध्यक्षता?
सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने छह समितियों की अध्यक्षता की मांग की है। वहीं, डीएमके को लोकसभा और राज्यसभा में एक-एक समिति की अध्यक्षता मिल सकती है। इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भी एक समिति की अध्यक्षता मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
शीर्ष चार समितियों की मिल सकती है कमान
समाजवादी पार्टी (सपा) के लोकसभा में 37 सदस्य हैं, लेकिन वह रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में राज्यसभा की एक समिति के लिए जोर दे रही है। सूत्रों की माने तो सपा को शिक्षा संबंधी स्थायी समिति की अध्यक्षता मिल सकती है। उनके मुताबिक, कांग्रेस को लोकसभा में तीन और राज्यसभा में एक समिति की अध्यक्षता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि उसे 'शीर्ष चार' समितियों में से एक की अध्यक्षता मिलेगी।
विज्ञापन
सूत्रों ने संकेत दिया कि कांग्रेस को गृह संबंधी स्थायी समिति की अध्यक्षता नहीं मिल सकती, जो राज्यसभा के अंतर्गत आती है। उन्होंने कहा कि पहले से ही प्रमुख लोक लेखा समिति के अध्यक्ष कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल हैं।
रिजिजू ने बताया स्थायी समिति का कब होगा गठन
एक सवाल के जवाब में सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक उस समिति का नाम नहीं बताया है, जिसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होना चाहते हैं। अधिकतर स्थायी समितियां लोकसभा सचिवालय के अंतर्गत आती हैं, कुछ राज्यसभा के तहत हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि स्थायी समितियों के गठन में कोई देरी नहीं हुई है और परंपरा के अनुसार, इस महीने के अंत तक उनका गठन किया जाएगा।