{"_id":"5bd148b2bdec22697d28ab5a","slug":"sources-said-two-chinese-helicopters-violated-indian-airspace","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में घुसे दो चीनी हेलीकॉप्टर, 10 मिनट हवा में मंडराने के बाद वापस लौटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सीमा में घुसे दो चीनी हेलीकॉप्टर, 10 मिनट हवा में मंडराने के बाद वापस लौटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Chinese Helicopter
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ की है। सूत्रों के मुताबिक, उसके दो हेलीकॉप्टर लद्दाख में भारतीय सीमा में घुसे और करीब 10 मिनट तक हवा में मंडराते रहे और उसके बाद वापस लौट गए।
यह घटना 27 सितंबर की है। चीनी हेलीकॉप्टरों ने यह घुसपैठ लद्दाख ट्रिग हाइट्स में की है। बता दें कि लद्दाख ट्रिग हाइट्स को ट्रेड जंक्शन के नाम से भी जाना जाता है, जो लद्दाख और तिब्बत को एक-दूसरे से जोड़ता है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अरुणाचल प्रदेश की अपर दिबांग घाटी में भी चीन के 11 सैनिकों को घूमते हुए देखा गया था। साथ ही चीन की सेना के दो हेलीकॉप्टर भी हवाई सीमा का उल्लंघन करते हुए भारत में दाखिल हुए थे और करीब पांच मिनट तक मंडराने के बाद वापस लौट गए थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, उस समय भारतीय सैनिकों ने जब चीनी सैनिकों को बताया कि वह भारतीय सीमा में आ गए हैं। उसके बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए थे। बाद में पूरे मामले को पहले से तय प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों देश के सैन्य अधिकारियों ने सुलझा लिया था।
चीन हमेशा से करता रहा है घुसपैठ
भारत-तिब्बती सीमा पुलिस बल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के दो हेलीकॉप्टर 27 अगस्त को भी लद्दाख के बुर्तसे और ट्रैक जंक्शन पोस्ट के आसपास देखे गए थे। दोनों चीनी हेलीकॉप्टर एमआई-17 की तरह दिख रहे थे। बता दें कि लद्दाख के बुर्तसे और ट्रैक जंक्शन पोस्ट ट्रिग हाईट और डेपसांग इलाके में पड़ता है।
गौरतलब है कि पिछले साल जून महीने में चीनी सैनिकों ने दोकलम में घुसपैठ की थी। इसे लेकर भारत और चीन के बीच काफी तनाव बढ़ गया था। इस दौरान 73 दिनों तक दोनों देशों के बीच टकराव जैसी स्थिति बनी रही, लेकिन भारत के कूटनीतिक प्रयासों के चलते चीन को पीछे हटना पड़ा था।

Aerial transgression by two Chinese helicopters took place on September 27 in Ladakh Trig Heights. Both the helicopters remained in Indian territory for about ten minutes and then went back: Sources
— ANI (@ANI) October 25, 2018