{"_id":"593a26c94f1c1b901c9cabae","slug":"soon-unique-identification-number-like-aadhaar-passport-number-is-provided-to-book-air-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रा के लिए अनिवार्य हो सकती है डिजिटल आईडी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हवाई यात्रा के लिए अनिवार्य हो सकती है डिजिटल आईडी
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
अक्टूबर तक एयर टिकट बुकिंग के लिए आधार या पासपोर्ट की तरह ही यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर जारी किया जा सकता है। यहां तक कि घरेलू उड़ानों के लिए भी ये मान्य होगा।
विज्ञापन
हवाई यात्रियों को जल्द ही टिकट बुकिंग के समय अपनी विशिष्ट पहचान विवरणों को साझा करने की जरूरत पड़ने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार कागजरहित यात्रा की सुविधा देने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका मंत्रालय हवाई टिकटों की बुकिंग के वक्त डिजिटल विशिष्ट पहचान को जरूरी बनाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
हवाई यात्रियों को पहले से ही हवाईअड्डे में प्रवेश करते समय अपने पहचान प्रमाण-पत्र की एक प्रति की जरूरत होती है। अब हवाई यात्रियों के लिए डिजिटल विशिष्ट पहचान जैसे आधार, पैन, पासपोर्ट नंबर का प्रस्ताव रखा जा रहा है।