फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Soon once the highway project is complete, Delhi-Meerut would take only 40 minutes

अगर मैं भी हेलमेट न पहनूं तो 24 घंटे के भीतर चालान पहुंच जाएगा घर: नितिन गडकरी

Wed, 14 Feb 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Soon once the highway project is complete, Delhi-Meerut would take only 40 minutes
नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली मेरठ हाइवे पर चल रहा काम जल्द ही पूरा होने वाला है। कुछ दिन बाद दिल्ली से मेरठ की दूरी सिर्फ 40 मिनट में तय कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले इस दूरी को तय करने में तीन से साढ़े तीन घंटे का समय लगता था लेकिन अब यह सफर आसान होगा। वह दिल्ली में एएनआई के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे एक्सीडेंट के एक सवाल पर गडकरी ने कहा कि देश में 30 प्रतिशत ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी है जिसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में ट्रेफिक नियम का कोई सिस्टम नहीं है। भारत में आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बन जाता है। जिस कारण देश में रोड एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम देश में 2 हजार ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रहे हैं जिसमें से 80 शुरू भी हो गए हैं। अब फर्जी तरीके से किसी का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाएगा।  
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि रोड सेफ्टी उनके डिपार्टमेंट का सबसे निगेटिव पार्ट है जिसपर ठीक से काम नहीं हो पाया है। लेकिन इस पर अब तेजी से काम हो रहा है।

गडकरी ने कहा कि अब 'मैं ऐसा सिस्टम लागू करने जा रहा हूं कि अगर वह खुद भी ट्रेफिक नियमों को तोड़ते हुए और  हेलमैट न पहने हुए कैमरे में कैद हो जाएंगे तो 24 घंटे के भीतर उनके घर भी चालान पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed