फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Soon four-five versions of Vande Bharat will be launched with features similar to Japan bullet train Updates

Vande Bharat: जल्द आएंगे वंदे भारत के चार-पांच वर्जन, जापान के बुलेट ट्रेन जैसी खासियत; ये पहले से कितनी अलग?

Thu, 19 Sep 2024 03:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Sep 2024 03:33 PM IST
सार

हाल ही में एक कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भविष्य में रेलवे वंदे भारत के 4 और 5 वर्जन भी लांच करने की तैयारी कर रहा है। अभी इसका 3 वर्जन चल रहा है। इस कड़ी में हमने वंदे भारत का स्लीपर वर्जन निकाला है। भविष्य में इसे और अपडेट करके 3 और वर्जन लांच करेंगे।

विज्ञापन
Soon four-five versions of Vande Bharat will be launched with features similar to Japan bullet train Updates
Vande Bharat - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इन दिनों ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की वंदे भारत ट्रेन सबसे पसंदीदा ट्रेन बनी हुई हैं। रेलवे भी लगातार यात्री सुविधाओं को देखते हुए इन ट्रेनों को लगातार अपडेट और आधुनिक कर रहा है। इसी बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। वैष्णव का कहना है कि नई वंदे भारत ट्रेनों को और आधुनिक व बेहतर बनाया जाएगा। आने वाले समय में वंदे भारत ट्रेन के 2 और अपडेट वर्जन उतारे जाएंगे।

विज्ञापन


हाल ही में एक कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भविष्य में रेलवे वंदे भारत के 4 और 5 वर्जन भी लांच करने की तैयारी कर रहा है। अभी इसका 3 वर्जन चल रहा है। इस कड़ी में हमने वंदे भारत का स्लीपर वर्जन निकाला है। भविष्य में इसे और अपडेट करके 3 और वर्जन लांच करेंगे। वंदे भारत ट्रेन के 4 और 5 वर्जन को विदेशों में निर्यात करने के उद्देश्य से बनाया जाएगा। इन रेल कोच को मलेशिया सहित कई देशों में निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, वंदे भारत की तीसरे वर्जन वाली ट्रेन को स्लीपर कोच की तरह डिजाइन किया गया है।इन कोच को लंबी दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है। नॉर्मल ट्रेन की तुलना में इस ट्रेन को सुविधाजनक और आकर्षक बनाया गया है। इस ट्रेन में करीब 16 डिब्बे लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक कोच फर्स्ट एसी और 4 सेकंड एसी के होंगे। 11 कोच थर्ड एसी के लगाए जाएंगे। भारतीय रेलवे का टारगेट है कि साल 2029 तक देश में 250 से ज्यादा स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चला दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं रेल मंत्रालय में भविष्य में जापान की तर्ज पर वंदे भारत की बोगियों को अपडेट करने का भी टारगेट हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कई बार इसकी तरफ इशारा भी कर चुके है। वंदे भारत के 4 और पांच वर्जन को इसी तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इन बोगियों को महज 15 मिनट में साफ किया जा सकेगा। यह जापान की बुलेट ट्रेन का मॉडल होगा, जिसे वंदे भारत में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed