National Herald Case: प्रियंका बोलीं- अगर ईडी मुझे बुलाएगी तो मैं भी जानें को तैयार, मेरा परिवार कर रहा सहयोग
Priyanka Gandhi on National Herald Case: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा- पीएम मोदी के सलाहकार उन्हें गलत सुझाव दे रहे हैं, लोग जानते हैं कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - BJP vs Cong: भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- हेराल्ड मामले से ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं EC पर हमला
'पीएम के सलाहकार उनको दे रहे गलत सुझाव'
नेशनल हेराल्ड मामले और रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'मुझे लगता है कि पीएम के सलाहकार इन दिनों गलत सलाह दे रहे हैं। जनता सच्चाई समझती है और एजेंसियों का दुरुपयोग कैसे किया जा रहा है...मेरे पति से (ईडी द्वारा) पूछा जा रहा है कि उन्होंने 17 साल पहले अपनी मां को 4 लाख रुपये क्यों दिए। ये किस तरह के सवाल हैं? नेशनल हेराल्ड (मामले) में भी, सब कुछ लोगों के सामने है...यह सब राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है। सभी आरोप झूठे हैं...पीएम को अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए।'
#WATCH | Delhi | On BJP MP Bansuri Swaraj carrying a bag with 'National Herald Ki Loot' written on it, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "Mujhe toh mazedaar laga...I asked her about the bag, which had 'National Herald Ki Loot' written on it. She just smiled..." pic.twitter.com/QRcMRrUt5s
— ANI (@ANI) April 22, 2025
प्रियंका ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज
वहीं भाजपा के इस आरोप को खारिज करते हुए कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एनजीओ यंग इंडियन शुरू करके नेशनल हेराल्ड की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने की कोशिश की, इस पर उन्होंने कहा कि कोई भी इन संपत्तियों को बेच नहीं सकता है या अपने उत्तराधिकारी या किसी और को नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि यह उनके नाम पर भी नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'फिर इसे संपत्ति हड़पना कैसे कहा जा सकता है?' उन्होंने दावा किया कि आरोप झूठ का पुलिंदा है।
यह भी पढ़ें - Pegasus Row: पेगासस पर 29 अप्रैल को 'सुप्रीम' सुनवाई, जानें क्या है इस्राइली सॉफ्टवेयर से फोन हैकिंग का मामला
रॉबर्ट वाड्रा से पूछे जा रहे अप्रासंगिक सवाल- प्रिंयका
हरियाणा में वर्ष 2008 में भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तरफ से अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से की गई पूछताछ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार बुलाया जा रहा है और उनसे अप्रासंगिक सवाल पूछे जा रहे हैं, जैसे कि उन्होंने 17 साल पहले अपनी मां को 4 लाख रुपये क्यों दिए थे। वर्ष 2008 में हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में थी। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि जब वह अपने परिवार के सदस्यों से पूछताछ के दौरान ईडी कार्यालय में प्रतीक्षा कर रही थीं, तो उन्होंने पाया कि अधिकांश लोगों को जबरन वसूली या राजनीतिक कारणों से बुलाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार के सदस्य जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की रणनीति काम नहीं कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.