फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhis call: Revival of Congress necessary for democracy and society, will take all necessary steps for unity in party

सोनिया गांधी का आह्वान : लोकतंत्र व समाज के लिए कांग्रेस का पुनरुद्धार जरूरी, पार्टी में एकता के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे

Tue, 05 Apr 2022 10:37 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 05 Apr 2022 10:37 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन में हर स्तर पर एकता सर्वोपरि है। इसके लिए मैं जो भी जरूरी है, वह सब करने को तैयार हूं। 
 

विज्ञापन
Sonia Gandhis call: Revival of Congress necessary for democracy and society, will take all necessary steps for unity in party
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

लगातार पराजय के कारण आंतरिक विरोध से जूझ रही कांग्रेस में प्राण फूंकने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरसंभव उपाय करने का वादा किया है। मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस का पुनरुद्धार सिर्फ हमारे लिए महत्व का विषय नहीं है, बल्कि हमारे लोकतंत्र व समाज के लिए भी जरूरी है। 

विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन में हर स्तर पर एकता सर्वोपरि है। इसके लिए मैं जो भी जरूरी है, वह सब करने को तैयार हूं। सीपीपी की बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। इसमें देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संसद के दोनों सदनों में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी भाजपा को सदियों से हमारे विविध समाज को बनाए रखने और समृद्ध करने वाले सौहार्द और सद्भाव के बंधन को नुकसान नहीं पहुंचाने देगी। भाजपा का विभाजनकारी एजेंडा राज्यों में राजनीतिक विमर्श का नियमित हिस्सा रहा है। वह अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण समय
सोनिया गांधी ने बैठक में यह भी कहा कि कांग्रेस के लिए आगे की राह पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है। इसमें हमारे लचीलेपन की भावना की कड़ी परीक्षा होगी। संसद के केंद्रीय कक्ष में हुई सीपीपी की बैठक में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद थे। पांच राज्यों के हालिया चुनावों में कांग्रेस की पराजय के बाद पहली बार सीपीपी की बैठक हुई। कांग्रेस संसद में सरकार को महंगाई के मुद्दे पर लगातार घेर रही है। वह पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठा रही है। 


कांग्रेस का जी-23 भी सक्रिय
बता दें, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस गंभीर आंतरिक मतभेदों से जूझ रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी में बदलाव की खुलेआम वकालत कर चुके हैं। पूर्व कानून मंत्री व वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने तो 'घर की कांग्रेस' को 'सबकी कांग्रेस' बनाने की मांग कर सीधे नेतृत्व पर सवाल किए हैं। कांग्रेस का जी-23 भी सक्रिय है, हालांकि सोनिया गांधी के हालिया डैमेज कंट्रोल उपायों से इस समूह के तेवरों में कुछ नरमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed