फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia gandhi wrote letter Congress CM for ensure pregnant women get Rs 6000 annually

गर्भवती महिलाओं को 6000 रुपये वार्षिक मिलना सुनिश्चित करें कांग्रेसी मुख्यमंत्री : सोनिया गांधी 

Wed, 27 Nov 2019 10:08 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 27 Nov 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Sonia gandhi wrote letter Congress CM for ensure pregnant women get Rs 6000 annually
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा है कि वह गर्भवती महिलाओं को सालाना छह हजार रुपये की राशि मिलना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने इस पत्र में नरेंद्र मोदी सरकार की 'प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना' का हवाला दिया और कहा कि 2013 में पारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गर्भवती महिलाओं को छह हजार रुपये वार्षिक देने का प्रावधान था। मगर इस सरकार ने इसे घटाकर पांच हजार रुपये कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'खबर है कि 2017-18 में सिर्फ 22 पात्र महिलाओं को पहली किश्त मिली। यह मातृ वंदन योजना के तहत तय क्रियान्वयन की शर्तों के चलते हुआ।' सोनिया ने मुख्यमंत्रियों से कहा, 'कृपया यह सुनिश्चित कीजिए कि हर पात्र महिला को सालाना छह हजार रुपये की राशि मिले।' उन्होंने यह भी कहा कि एक बार इस योजना को लेकर कांग्रेस शासित राज्यों में सुधार हो जाएगा तो इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed