फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi will join Padayatra on Gandhi Jayanti, Rahul will lead

गांधी जयंती पर पदयात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी, राहुल करेंगे नेतृत्व  

Tue, 01 Oct 2019 04:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Oct 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi will join Padayatra on Gandhi Jayanti, Rahul will lead
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : PTI

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी। पार्टी की दिल्ली इकाई की ओर से बुधवार को राजघाट तक निकाली जाने वाली इस पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यात्रा की शुरुआत सुबह 9:30 बजे प्रदेश कांग्रेस दफ्तर से होगी।

विज्ञापन


दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने बताया कि सोनिया गांधी पदयात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को बापू के बताए रास्तों पर चलने की शपथ दिलाएंगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दो अक्तूबर को पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साबरमती स्थित गांधी आश्रम से निकाली जाने वाली पदयात्रा में शामिल होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

 

दिल्ली में पदयात्रा का नेतृत्व राहुल करेंगे

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में पदयात्राएं निकाल रही है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली की पदयात्रा का नेतृत्व करना था, लेकिन अब ये कमान राहुल गांधी संभालेंगे। कांग्रेस मुख्यालय से राजघाट तक हजारों कार्यकर्ता सफेद वस्त्रों और गांधी टोपी पहनकर पदयात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले राहुल के वर्धा की पदयात्रा में शामिल होने की बात थी। सोनिया स्वास्थ्य कारणों से अब सीधे राजघाट पहुंचेगी। महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगी। कांग्रेस ने बिहार में बाढ़ के चलते चंपारण में होने वाली पदयात्रा स्थगित कर दी है। बाढ़ के बाद के हालात को देखते हुए फैसला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed