फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi targeted BJP and UP Government over Hathras case

हाथरस कांड को लेकर सोनिया ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- देश तोड़ने नहीं देंगे

Wed, 30 Sep 2020 10:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 30 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi targeted BJP and UP Government over Hathras case
सोनिया गांधी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुष्कर्म और हत्या की निर्मम घटना को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं और मेरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ हैं। देश अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगा, भाजपा को देश तोड़ने नहीं देंगे।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा, 'उस बच्ची को अनाथों की तरह पुलिस के जोर से जला दिया गया। ये कैसा न्याय है? ये कैसी सरकार है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा? बिलकुल नहीं! देश बोलेगा अन्याय के खिलाफ। मैं कांग्रेस की तरफ से हाथरस पीड़ित परिवार के न्याय की मांग के साथ खड़ी हूं।
विज्ञापन



कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है उसे मारा गया है- एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा। जब तक वह जिंदा थी तो सुनवाई तक नहीं हुई, उसकी रक्षा नहीं हुई। वहीं, उसकी मृत्यु के बाद उसे अपने घर की मिट्टी और हल्दी भी नसीब नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा, आज देश के करोड़ों लोगों दुख और गुस्से में हैं। हाथरस की मासूम लड़की के साथ जो हुआ वो हमारे समाज पर कलंक है। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या लड़की होना गुनाह है, क्या गरीब की लड़की होना अपराध होना है? उत्तर प्रदेश सरकार क्या कर रही थी? देश आपके अन्याय के खिलाफ बोलेगा। 


बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गत 14 सितंबर को कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और गला दबाए जाने की घटना की शिकार हुई 19 वर्षीय दलित लड़की ने मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed