फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019: sonia gandhi reaction during mulyam singh praises PM Modi

जब संसद में मुलायम ने की मोदी के दोबारा पीएम बनने की कामना....तो ऐसा रहा सोनिया का रिएक्शन

Wed, 13 Feb 2019 06:28 PM IST
अल्पना शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अल्पना शर्मा Updated Wed, 13 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: sonia gandhi reaction during mulyam singh praises PM Modi
संसद में मुलायम सिंह यादव ने कहा- फिर पीएम बनें मोदी - फोटो : एएनआई

बुधवार को 16वीं लोकसभा के आखिरी दिन सदन का नजारा उस वक्त बेहद खास हो चला जब समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कर डाली। मुलायम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनें। इस पर सोनिया गांधी के हावभाव गौर किए जाने लायक थे। सदन में सत्तापक्ष के सांसदों और पीएम की प्रतिक्रिया भी देखने लायक थी।

विज्ञापन



सदन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी मुलायम सिंह की पास वाली सीट पर ही बैठी थीं। मुलायम ने कहा, मेरी कामना है कि सभी सांसद दोबारा चुनाव जीतकर आएं। इस पर सदन में ठहाके लगे और सोनिया गांधी भी मुस्कुरा दीं। फिर उन्होंने कहा, हम संख्या में कम हैं इसलिए कामना करते हैं कि आप फिर पीएम बनें।
विज्ञापन


इस पर सोनिया गांधी कुछ असहज नजर आईं। वह दूसरी तरफ देखने लगीं। मुलायम का बयान जारी रहा। इस दौरान सदन में ठहाके लगते रहे, सोनिया भी कुछ पल मुस्कुराईं। वहीं, मुलायम के बयान पर सत्तापक्ष जोश में दिखा और सांसदों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। जवाब में पीएम ने मुलायम सिंह की तरफ हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनिया गांधी के हाव भाव कैसे थे और सदन में दूसरे सांसदों की प्रतिक्रिया कैसी रही।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed