{"_id":"5bf39442bdec22233165ec89","slug":"sonia-gandhi-praises-manmohan-singh-and-slams-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया ने कहा- मनमोहन खुद की तारीफ करने वाले इंसान नहीं हैं, मोदी पर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोनिया ने कहा- मनमोहन खुद की तारीफ करने वाले इंसान नहीं हैं, मोदी पर कसा तंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : PTI
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरीफ करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित इंदिरा गांधी शांति समारोह में कहा कि मनमोहन सिंह ने कभी अपना प्रचार नहीं किया। उन्होंने कभी किसी काम का श्रेय नहीं लिया। इस कार्यकर्म में सोनिया गांधी मनमोहन सिंह और पीएम मोदी की तुलना करते हुए दिखीं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग काम करते हैं और कुछ लोग श्रेय लेते हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि मनमोहन सिंह खुद की तारीफ करने वाले इंसान नहीं हैं। उन्होंने करीब डेढ़ दशक तक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ काम किया है। वो बड़ी बड़ी बातें नहीं करते। उन्होंने दुनियाभर में देश के लिए सम्मान अर्जित किया लेकिन अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा।
सोनिया गांधी ने कहा कि मनमोहन अखंडता, विनम्रता और सशक्तता का प्रतीक हैं। बता दें इस साल के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से मनमोहन सिंह को सम्मानित किया गया है। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि मनमोहन सिंह उस वक्त देश के प्रधानमंत्री बने जब देश कगार पर था। जब धर्मनिरपेक्षता खतरे में थी। कुछ ही महीनों के भीतर उनके व्यक्तित्व और योजनाओं से एक अच्छा प्रभाव पड़ा है।