फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi meets Senior Congress Leaders to discuss over Bharat Bandh

सोनिया गांधी ने संभाली पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भारत बंद की कमान

Sat, 08 Sep 2018 07:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली     
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली      Updated Sat, 08 Sep 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi meets Senior Congress Leaders to discuss over Bharat Bandh
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पार्टी के 10 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद को सफल बनाने की कमान संभाल ली है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के कैलाश मानसरोवर यात्रा पर होने के चलते उन्होंने बंद को लेकर पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। राहुल अगले हफ्ते 12-13 सितंबर को स्वदेश लौटेंगे। 

विज्ञापन


सोनिया ने अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ तैयारियों की जानकारी ली। अहमद पटेल ने उन्हें बंद में सहयोगी दलों की भूमिका से भी अवगत कराया। कांग्रेस की ओर से तमाम राज्यों में स्वयंसेवी संस्थाओं और वर्गों से भी बातचीत की गई जो अपने-अपने तरीके से विरोध जताएंगे। 
विज्ञापन


पार्टी ने सभी प्रभारियों को संबंधित राज्यों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जिला इकाइयों और बूथ लेवल तक विरोध दर्ज कराया जा सके। पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी पेट्रोल पंप भी सांकेतिक धरना देने को कहा गया है ताकि वहां पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को कांग्रेस और भाजपा सरकार की नीतियों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के अंतर का अहसास हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed