फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi is celebrating its 72nd birthday and and PM Modi wishes her good health

72 साल की हुईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने की लंबी उम्र की दुआ

Sun, 09 Dec 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi is celebrating its 72nd birthday and and PM Modi wishes her good health
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

आज कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन है। उनके घर के बाहर बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्विटर हैंडल के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन


कांग्रेस ने भी अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'श्रीमती सोनिया गांधी ताकत, गरिमा, करुणा और अनुग्रह का अवतार हैं। वह हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।' 
विज्ञापन


डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन अपनी बहन कनिमोझी के साथ सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि बनर्जी आज दोपहर नयी दिल्ली जाने वाली हैं जहां वह शाम को सोनिया गांधी से मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए दीर्घायु तथा प्रसन्नता की कामना की। बनर्जी दिल्ली में अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग का विरोध करने वाले नेताओं से प्रस्तावित संयुक्त मोर्चे पर बात करने के लिए संभवत: मिल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed