फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi did not attend Narasimha Rao funeral not a single statue built brother Manohar allegation

सियासत: सोनिया गांधी नरसिम्हा राव के अंतिम संस्कार में नहीं गईं, एक भी प्रतिमा नहीं बनी; भाई मनोहर का आरोप

Sun, 29 Dec 2024 11:11 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 29 Dec 2024 11:11 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने 20 साल पुरानी घटना का जिक्र कर सोनिया गांधी पर सवाल खड़े किए हैं। मनोहर के मुताबिक सोनिया गांधी नरसिम्हा राव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं। कांग्रेस ने एक भी प्रतिमा का निर्माण नहीं कराया।

विज्ञापन
Sonia Gandhi did not attend Narasimha Rao funeral not a single statue built brother Manohar allegation
सोनिया गांधी (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका है। हालांकि, उनके निधन के बाद कांग्रेस की आंतरिक संस्कृति और डॉ सिंह के प्रति पार्टी के सम्मान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिल्ली में निगम बोध घाट पर डॉ सिंह अंतिम संस्कार को लेकर उठे विवाद के बी पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने कांग्रेस पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 20 साल पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि उन्होंने अपने नेता पीवी नरसिम्हा राव को कितना सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी तो उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थीं।
विज्ञापन


राव के पोते एनवी सुभाष ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा
मनोहर राव ने कहा कि कांग्रेस ने उनके लिए एक भी प्रतिमा का निर्माण नहीं किया। पार्टी ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने नरसिम्हा राव के लिए एआईसीसी कार्यालय के द्वार तक नहीं खोले थे। पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या उन्हें राजनीति का यही समय मिला है।
विज्ञापन


गांधी परिवार ने कभी गैर-गांधी कांग्रेस नेताओं को नहीं दी इज्जत: प्रहलाद जोशी
इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने रविवार को गांधी परिवार पर आरोप लगाया कि उसने कभी गैर-गांधी कांग्रेस नेताओं को इज्जत नहीं दी। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को भारत रत्न और सरदार वल्लभभाई पटेल को भी सम्मान नहीं दिया। गांधी परिवार को इन सब पर आत्मचिंतन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्भाग्यपूर्ण और सस्ती राजनीति कर रही कांग्रेस
इसके साथ ही जोशी ने कांग्रेस के केंद्र सरकार पर लगाए गए इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि केंद्र ने देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर कर उन्हें बेइज्जत किया। जोशी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने यह कहना की दिवंगत सिंह के अंतिम संस्कार के लिए ऐसी जगह नहीं दी गई जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जा सके। महज दुर्भाग्यपूर्ण और सस्ती राजनीति से अधिक कुछ नहीं है।

अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ
उन्होंने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हमारे वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद वह सबसे इज्जतदार शख्स हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिंह का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान से करने के लिए हर संभव पहल की थी। 


नरसिम्हा राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उचित सम्मान नहीं
उन्होंने दावा किया, केवल पूर्व प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) ही नहीं, कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी उचित सम्मान नहीं दिया। अब प्रणब मुखर्जी की बेटी ने कहा है कि कांग्रेस ने उनके पिता की मौत के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक नहीं बुलाई। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री जोशी अपने मंत्रालयों की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा के लिए त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed