फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi attacks on modi government, says govt formation in maha is shameless effort by BJP

संसदीय दल की बैठक में सोनिया का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महाराष्ट्र में साजिश हुई नाकाम

Thu, 28 Nov 2019 10:42 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 28 Nov 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi attacks on modi government, says govt formation in maha is shameless effort by BJP
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में मोदी सरकार को लेकर हमला बोला। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ कई मुद्दों पर बात की। महाराष्ट्र में भाजपा के सरकार बनाने को उन्होंने बेशर्मी वाले प्रयास बताए। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बेशर्मी भरे प्रयास किए। राज्य में मोदी-शाह की साजिश नाकाम हो गई है। 

विज्ञापन


इसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को सरकार द्वारा बेचे जाने पर उन्होंने कहा कि मुनाफा कमाने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को नरेंद्र मोदी के दोस्तों को बेचा जा रहा है। सोनिया ने वाट्सएप जासूसी कांड को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हमारे मौलिक अधिकारों छीन रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने जम्मू-कश्मीर में यूरोपीय सांसदों को भेजे जाने पर भी केंद्र पर निशाना साधाा। उन्होंने कहा, 'भारत के राजनेताओं को जम्मू-कश्मीर में जाने की इजाजत नहीं है लेकिन कुछ यूरोपीय सासंदों को भेजा गया। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह का शर्मनाक कृत्य था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशक्त कह दिया था। जिसे लेकर सोनिया ने कहा, 'हमारी पार्टी ने इस मुद्दे पर वह सब कुछ कहा है जो कि कहा जाना चाहिए।'


वहीं आज महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के गठबंधन वाली सरकार शपथ लेने वाली है। जिसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे के हाथो में है। उद्धव के बेटे और वरली से विधायक आदित्य ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। हालांकि जब इसके बारे में सोनिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed