फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi attacks centre says country divided for name of Narrow nationalism

राहुल ने पढ़ा सोनिया का भाषण, कहा- ‘संकीर्ण राष्ट्रवाद’ के नाम पर बांटा जा रहा देश

Wed, 01 Nov 2017 08:48 AM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Wed, 01 Nov 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi attacks centre says country divided for name of Narrow nationalism
सोनिया गांधी/फाइल - फोटो : social media

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि देश को ‘संकीर्ण राष्ट्रवाद’ के नाम पर लगातार बांटा जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस उदार और सहिष्णु भारतीय चरित्र को पूर्व प्रधानमंत्री ने प्रस्तुत किया उसे खारिज किया जा रहा है।

विज्ञापन


राहुल गांधी द्वारा पढ़े गए सोनिया के भाषण में कहा गया है कि आज के दौर में जब हमारे देश को संकीर्ण राष्ट्रवाद के नाम पर बांटा जा रहा है, तब राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार उन मूल्यों की पहचान है, जिनके लिए वह हमेशा खड़ी रहीं। इस मौके पर राहुल ने कहा कि सोनिया गांधी बीमार हैं, लेकिन वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी उत्सुक थीं। उन्होंने कहा कि ‘मैंने उन्हें कार्यक्रम में हिस्सा लेने से मना किया और इसलिए उनका भाषण मैं पढ़ रहा हूं।’ 
विज्ञापन


क्या राहुल और कांग्रेस की लोकप्रियता से घबरा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी?
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से कर्नाटक संगीत गायक टीएम कृष्णा को राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कृष्णा ने कहा कि हम कठिन दौर का सामना कर रहे हैं और ऐसे समय में जी रहे हैं, जब राष्ट्रीय एकता को खतरनाक और कट्टर राष्ट्रवाद में बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed