फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonali Phogat post-mortem report mentions multiple blunt force injuries on body Official Updates

Sonali Phogat: मौत या हत्या? सोनाली फोगाट के पोस्टमॉर्टम से हुए खुलासे ने चौंकाया, जानिए क्या है रिपोर्ट में

Thu, 25 Aug 2022 07:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 25 Aug 2022 07:24 PM IST
सार

इससे पहले गोवा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सोनाली के परिवार ने उनके पीए और उसके साथी पर दुष्कर्म, हत्या के आरोप लगाए थे। इस बीच गोवा पुलिस ने मामले में दो लोगों सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sonali Phogat post-mortem report mentions multiple blunt force injuries on body Official Updates
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोनाली के शव पर चोट के कई निशान मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये चोट किसी भारी या ठोस चीज से लगी होगी। इस बीच गोवा पुलिस ने मामले में दो लोगों सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सोनाली फोगट मौत मामले पर आईजीपी ओएस बिश्नोई ने बताया कि अंजुना थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। मृतक के भाई ने उसके पीए और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का जिक्र किया है। जल्द ही विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने की उम्मीद है। आज रात पीड़ित का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि सोनाली फोगाट के शरीर की जांच करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों को शरीर पर कोई धारदार चोट नहीं मिली है।
विज्ञापन


भाई रिंकू ने फिर जताया मौत पर संदेह
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने बताया कि इनका गोवा आने का कोई प्लान नहीं था। इनकी हत्या के लिए इन्हें गोवा लाया गया। सोनाली के गोवा आने के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं थी। फिल्म के शूटिंग के लिए आने वाली बात पर हमने जांच की तो पता चला कि यहां कोई शूटिंग नहीं थी। यहां कोई कलाकार नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विसरा की जांच वहां और चंडीगढ़ में भी की जाएगी: खट्टर
वहीं, हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ये बड़ा दुखद समाचार है। हमने गोवा CM और पुलिस अधिकारियों से बात की। परिजनों ने वहां शिकायत लिखकर दी है कि हमको किसी के ऊपर शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी जानकारी मिलेगी। विसरा की जांच वहां और चंडीगढ़ में भी की जाएगी। मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोनाली फोगाट के परिवार के लोग काफी संगीन आरोप लगा रहे हैं। उसकी उच्चस्तरीय जांच होना ही चाहिए ताकि सच सामने आ सके। गोवा सरकार को जांच करनी चाहिए। 

Sonali Phogat post-mortem report mentions multiple blunt force injuries on body Official Updates
सोशल मीडिया पर वायरल सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट। - फोटो : Social Media
गोवा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया
इससे पहले गोवा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सोनाली के परिवार ने उनके पीए और उसके साथी पर दुष्कर्म, हत्या के आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने गोवा पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय नेता की मौत से जुड़े मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) जोड़ी गई है। गुरुवार को गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में फोगट के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

गोवा पुलिस को दी गई शिकायत में फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां निवासी रिंकू ने बताया था कि उसकी बहन सोनाली फोगाट ने वर्ष 2019 में आदमपुर सीट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। इसी दौरान गोहाना के पास खेड़ी निवासी सुधीर सांगवान को पीए की नौकरी पर रख लिया था। सुधीर ने भिवानी निवासी सुखविंद्र श्योराण को भी अपने साथ रख लिया।

Sonali Phogat post-mortem report mentions multiple blunt force injuries on body Official Updates
पंजी में सोनाली फोगट का पार्थिव शरीर GMC बम्बोलिम से दाबोलिम हवाई अड्डे पर ले जाया जा रहा है। बाद मे - फोटो : ANI
सोनाली की जेठानी ने लगाए थे गंभीर आरोप
सोनाली की जेठानी अंजना ने आरोप लगाया था कि घटना वाले दिन शाम को सोनाली के मोबाइल फोन पर कॉल की थी, तो फोन उनके पीए सुधीर ने उठाया। फोन उठाने के बाद अंजना ने कहा कि बाहर मौसम कितना अच्छा है तो सुधीर ने कहा कि मैं अभी उठा हूं और हम मुंबई में हैं।

उस समय मुझे पता चला कि सोनाली मुंबई में है। सुबह सोनाली की मौत होने का पता चला तो कई बार सुधीर को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब फोन उठाया तो उसने कहा कि रात को शूटिंग के चलते मुंबई से गोवा आ गए थे। अंजना का कहना है कि गोवा पुलिस जांच करे तो सामने आ जाएगा कि वे मुंबई गए थे या नहीं।

जेठानी अंजना और सोनाली की बहन रेमन ने कहा कि वर्ष 2019 में आदमपुर चुनाव से पहले सुधीर सांगवान सोनाली के प्रचार में लगा था। धीरे-धीरे सोनाली को अपने जाल में फंसा कर उसका पीए बन गया। उसने पूरी तरफ से सोनाली को अपने प्रभाव में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed